झारखंड
  • text

PRESENTS

दुर्दांत नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए बढ़ाई जायेगी ईनामी राशि..!

FOLLOW US
TEXT SIZE
SmallMediumLarge
SHARE
होम / न्यूज / झारखंड / दुर्दांत नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए बढ़ाई जायेगी ईनामी राशि..!

दुर्दांत नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए बढ़ाई जायेगी ईनामी राशि..!

चंदन कुमार सिन्हा , एसपी, सरायकेला खरसावां
चंदन कुमार सिन्हा , एसपी, सरायकेला खरसावां

एसपी ने नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक पर इनाम राशि 15 लाख करने तथा सागर सिंह मुंडा पर इनाम राशि पांच लाख करने की अनुशंस ...अधिक पढ़ें

    सरायकेला जिला में नक्सलियों के खात्मे के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसके लिए पुलिस सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूक करने का भी लगातार प्रयास कर रही है. इस क्रम में पुलिस फरार दुर्दांत नक्सलियों के नाम पर इनाम घोषित कर उन्हें शिकंजे में लेने के प्रयास में भी है. जिले के दो नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक पर दस लाख और सागर सिंह मुंडा पर दो लाख का इनाम घोषित किया गया है. मगर अब इन नक्सलियों की गिरफ्तारी कराने के लिए इनाम राशि को बढ़ाने के लिए जिला के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस मुख्यालय से अनुशंसा की है.

    एसपी ने नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक पर इनाम राशि 15 लाख करने तथा सागर सिंह मुंडा पर इनाम राशि पांच लाख करने की अनुशंसा की है. साथ ही इस इनामी नक्सलियों की सूची में चार नए नक्सलियों को भी शामिल किया गया है. इनमें नक्सली राकेश मुंडा, प्रदीप स्वांसी, रीतेश मुंडा और अरुण हेरेंज शामिल है. इन नक्सलियों को पकड़वाने के लिए क्रमश: 25 हजार, 50 हजार तथा एक एक लाख रुपये के इनाम घोषित किए गए हैं.

    एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि ये सारे नक्सली काफी दिन से फरार हैं. पुलिस इन नक्सलियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. अब इनकी इनाम राशि बढ़ाने की अनुशंसा की गई है ताकि जल्द से जल्द ये पुलिस की गिरफ्त में आ जाएं.

    Tags: Jharkhand news